{"_id":"68b570a25e87f2da98082831","slug":"video-ayathhaya-ma-thashhakarama-ka-btha-yavata-ka-hataya-karana-val-aarapa-ka-enakautara-para-ma-lga-gal-2025-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
यूपी के अयोध्या में कैंट थाना क्षेत्र में युवती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या युवती के दूसरे प्रेमी राजीव यादव ने की थी। जबकि, प्रारंभिक जांच में संदेह एक अन्य प्रेमी आलोक निषाद पर जताया जा रहा था।
दरअसल, राजीव यादव ने पुलिस को गुमराह करने के लिए युवती के मोबाइल में कॉल फॉरवर्डिंग आलोक निषाद के नंबर पर कर दी थी। इसी कारण हर कॉल आलोक निषाद के पास जाती रही और पुलिस कंफ्यूज होती रही। पुलिस को तब बड़ा सुराग मिला, जब घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर ईंट के नीचे दबा युवती का मोबाइल बरामद हुआ। फोन ऑन था और कॉल फॉरवर्डिंग की सच्चाई उजागर हो गई।
इसके बाद घटनास्थल से थोड़ी दूर एक बाग में राजीव यादव को पकड़ने के लिए पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान उसने एक दरोगा की रिवॉल्वर छीनकर भागने की कोशिश की। लेकिन, पुलिस की जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि 31 अगस्त को युवती की हत्या हुई थी और तभी से जांच जारी थी। सूत्रों के अनुसार प्रेमी राजीव यादव युवती की बढ़ती मांगों से परेशान था। हत्या वाली रात उसने अपने बड़े भाई के फोन से युवती को बुलाया। दोनों के बीच कहासुनी हुई।
इसके बाद राजीव ने पहले युवती से दुष्कर्म किया। फिर उसी के सलवार से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उस पर हत्या और दुष्कर्म के गंभीर मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।