{"_id":"6acf62b9637ebcc1ba0955e7","slug":"video-ayathhaya-sava-sata-karayakarama-ma-mahalo-ka-tha-yajanao-ka-janakara-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सेवा सेतु कार्यक्रम में महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सेवा सेतु कार्यक्रम में महिलाओं को दी योजनाओं की जानकारी
अयोध्या: अयोध्या के बीकापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाजपा की ओर से चलाए जा रहे सेवा सेतु कार्यक्रम के पांचवें दिन बुधवार को विकासखंड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में शिविर आयोजित किया गया। इसमें जिला पंचायत सदस्य सुनील राजपूत ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और आजीविका से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों से जनजागरूकता बढ़ाने तथा पात्र परिवारों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया। स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, लघु सिंचाई, खाद्य एवं रसद, कृषि, आजीविका मिशन और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का संचालन एडीओ आरडी बद्रीनाथ पांडेय ने किया। इस दौरान चौरे बाजार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, सभाजीत पांडेय, पंकज श्रीवास्तव, मेवालाल वर्मा सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।