{"_id":"6a57585f0c103bfa5e0fefb0","slug":"video-ayathhayapatana-na-parama-saga-raca-pata-ka-hataya-ka-sajasha-hathaugdha-sa-marakara-jhaugdhaya-ma-faka-shava-2026-07-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या:पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, हथौड़ी से मारकर झाड़ियों में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या:पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, हथौड़ी से मारकर झाड़ियों में फेंका शव
अयोध्या: रुदौली कोतवाली क्षेत्र में कूड़ा सादात मार्ग पर मिले अज्ञात शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस लाइंस में पत्रकार वार्ता के दौरान एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर व एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी के अनुसार, मृतक की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर जमीन अपने नाम कराने की साजिश के तहत कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद कर ली है।
रुदौली पुलिस ने अभियान त्रिनेत्र के तहत लगे सीसीटीवी कैमरों, इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से घटना का खुलासा किया। 12 जुलाई को कूड़ा सादात लिंक रोड के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात शव मिला था। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद शव की पहचान बाराबंकी के असन्द्रा थाना क्षेत्र के पूरे ठोड़ी मजरे पैगम्बरपुर निवासी 48 वर्षीय देवेन्द्र कुमार वर्मा के रूप में हुई।
जांच में सामने आया कि वर्ष 2023 में हुई शादी के बाद से मृतक की पत्नी शुभांगिनी वर्मा का पति की जमीन अपने नाम कराने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान उसका बाराबंकी के कोठी थाना क्षेत्र के सराय पुरखू निवासी विपिन वर्मा से प्रेम संबंध हो गया।
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई को शुभांगिनी के कहने पर विपिन देवेन्द्र को अयोध्या घुमाने के बहाने घर से ले गया और रास्ते में हथौड़ी से वार कर उसकी हत्या कर शव झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी शुभांगिनी वर्मा और विपिन वर्मा को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथौड़ी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।