{"_id":"67c5542b404184edcf0eb4eb","slug":"video-ayodhya-33-thana-ka-btha-samanaya-haii-ramall-ka-thanacaraya-vasharama-ka-le-bha-mal-vakata","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: 33 दिनों के बाद सामान्य हुई रामलला की दिनचर्या, विश्राम के लिए भी मिला वक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: 33 दिनों के बाद सामान्य हुई रामलला की दिनचर्या, विश्राम के लिए भी मिला वक्त
राम मंदिर में रामलला की दिनचर्या 33 दिनों के बाद सामान्य हो गई है। अब उन्हें विश्राम भी मिलने लगा है। इसके पहले प्रयागराज से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रामलला लगातार 19 घंटे तक दर्शन दे रहे थे।
नई व्यवस्था के तहत सोमवार को राम मंदिर में सुबह 6:30 बजे से दर्शन शुरू हुए। इसके बाद दोपहर में भोग आरती के बाद रामलला को विश्राम भी दिया गया। रात 10:00 बजे मंदिर बंद हुआ। इस बीच में जितनी भी आरती हुई और जितनी बार भोग लगा उतनी बार पट बंद करके रामलला को विश्राम दिया गया।
फिलहाल श्रद्धालुओं के आने और जाने के मार्ग की व्यवस्था पहले जैसी ही प्रभावी है। दर्शन पथ से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा है। जबकि गेट नंबर तीन से निकासी हो रही है। यह व्यवस्था अभी भी भीड़ बरकरार रहने के चलते आने वाले कुछ दिनों तक प्रभावी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।