{"_id":"6805fe3bf01b51825307044c","slug":"video-ayodhya-falma-naramata-anaraga-kashayapa-ka-khalfa-efaaaiiaara-ka-le-ayathhaya-ma-tha-taharara-2025-04-21","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर के लिए अयोध्या में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ एफआईआर के लिए अयोध्या में दी तहरीर
ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी को लेकर पूरे देश में फिल्म निर्माता व निर्देशक अनुराग कश्यप के खिलाफ लोग मोर्चा खोले हुए हैं। हालांकि अनुराग कश्यप ने माफी मांग ली है। इसके बावजूद इनके खिलाफ विरोध बढ़ता जा रहा है। अयोध्या में भी फुले फिल्म के निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ सीओ सिटी को एफआईआर दर्ज करने की तहरीर दी गई है। यह तहरीर धर्म सेना के प्रमुख संतोष दुबे ने दी है।
संतोष दुबे ने कहा कि अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ फिल्म में अभद्रता की है। गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि अनुराग कश्यप अपनी कई फिल्मों में इस तरह की हरकत कर चुके हैं। अनुराग कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें मुल्जिम बना कर अयोध्या लाया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।