{"_id":"67ab45edeac40f9de90ce147","slug":"video-ayodhya-jal-ka-thavara-oura-jaaaiisa-ovarabraja-ka-aakarashhaka-catara-sa-sajaya-ja-raha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: जेल की दीवार और जीआईसी ओवरब्रिज को आकर्षक चित्रों से सजाया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: जेल की दीवार और जीआईसी ओवरब्रिज को आकर्षक चित्रों से सजाया जा रहा
रामनगरी की स्वच्छता और यहां का आकर्षण बढ़ाने के लिए नगर निगम लगातार प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में जेल के पीछे स्थित न्यू पार्किंग एरिया का सुंदरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। इसके तहत जेल की दीवारों और जीआईसी ओवरब्रिज को सजाने के लिए विभिन्न चित्र उकेरे जा रहे हैं। यह मार्ग 250 मीटर लंबा है, जो जीआईसी ओवरब्रिज से रेलवे क्रासिंग तक जाता है।
इस क्षेत्र के सुंदरीकरण से न केवल क्षेत्र का सौंदर्य बढ़ेगा बल्कि ओवरब्रिज से गुजर रहे व शहर में आने वाले श्रद्धालुओं को अच्छा दृश्य देखने को मिलेगा। जेल की दीवारों पर पेंटिंग का काम सुल्तानपुर के चित्रकार मोहम्मद नसीम कर रहे हैं। जेल की दीवारों पर भगवान श्रीराम, हनुमान, प्राकृतिक दृश्य व वन्य जीव के चित्र भी उकेरे जा रहे हैं चाहे वह शेर हो तोता हो मोर हो या फिर अन्य डिजाइन।
नगर आयुक्त संतोष शर्मा ने बताया कि अयोध्या की पौराणिकता का ख्याल रखते हुए यह प्रयास है कि अयोध्या में जो दर्शन करने आए उन्हें अयोध्या की गलियों में इस तरह का वातावरण मिले कि उन्हें लगे कि वे अयोध्या में हैं। जेल की दीवार से सटी पार्किंग सरफेस बनाया गया है। उस पर 160 बड़ी गाड़ियां और 50 से अधिक छोटी गाड़ियों की पार्किंग हो सके, इसके लिए प्रयास किया गया है। यह पार्किंग लगभग 8.30 करोड रुपये की लागत से बनाई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।