{"_id":"68303583cbd2bd0fdb01dea2","slug":"video-ayodhya-rama-mathara-ka-pahal-tal-para-aaja-pahacaga-marataya-paca-jana-ka-haga-rama-tharabra-ka-paranae-paratashhatha-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: राम मंदिर के पहले तल पर आज पहुंचेंगी मूर्तियां, पांच जून को होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: राम मंदिर के पहले तल पर आज पहुंचेंगी मूर्तियां, पांच जून को होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
राम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र अयोध्या पहुंचे हैं। राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा के बारे में उन्होंने बताया कि भगवान राम, उनके भ्राता लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की मूर्ति प्रथम तल पर आज पहुंचा दी जाएगी।
प्राण प्रतिष्ठा के जो धार्मिक अनुष्ठान हैं, वह तीन जून से शुरू होकर पांच जून तक चलेंगे। पांच जून को ही राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। मुख्य राम मंदिर के जितने भी निर्माण कार्य हैं, वह जल्द ही पूरे हो जाएंगे। पांच जून एक ऐतिहासिक तिथि होगी जिसमें मंदिर के ज्यादातर काम पूरे हो जाएंगे। राम मंदिर परिसर में चल रहे अन्य निर्माण कार्य अक्तूबर तक पूरे हो जाएंगे।
परकोटा और शेषावतार मंदिर भी जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। सप्त मंदिर का काम पूरा हो चुका है। सातों मंदिर की मूर्तियां वहां पहुंच चुकी हैं। राम मंदिर परिसर के बीचों बीच में पुष्करणी जलाशय बनाया गया है। इसका भी काम पूरा हो चुका है। 2025 में ही सभी निर्माण कार्य पूरे हो जाएंगे। शिखर पर सोना मढ़ने का काम आज शुरू हो जाएगा। आने वाले दो-तीन दिन में जितने भी शिखर पर सोना मढ़ने का कार्य है, वह पूरा हो जाएगा।
मंदिर के द्वार के निर्माण को लेकर नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि उत्तरी दिशा के द्वार में कुछ कठिनाइयां थीं। आशा के अनुरूप उत्तरी दिशा का द्वार नहीं बना था। दिशा निर्देश दे दिया गया है,उसको तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा, यह 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। अगस्त के अंत तक 11 नंबर गेट भी तैयार हो जाएगा। इसके बाद गेट नंबर तीन का निर्माण शुरू होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।