Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : Ayodhya: यूपी भर के बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए प्रोजेक्ट, महिला सुरक्षा के लिए विकसित किया खास ग्लव्स
{"_id":"67616aeb2da7aa726701f4e1","slug":"video-ayodhya-yapa-bhara-ka-bl-vajanianaka-na-paratharashata-kae-parajakata-mahal-sarakashha-ka-le-vakasata-kaya-khasa-galvasa","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: यूपी भर के बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए प्रोजेक्ट, महिला सुरक्षा के लिए विकसित किया खास ग्लव्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: यूपी भर के बाल वैज्ञानिकों ने प्रदर्शित किए प्रोजेक्ट, महिला सुरक्षा के लिए विकसित किया खास ग्लव्स
एसएसवी इंटर कॉलेज में 52वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में प्रदेश के 18 मंडलों के 504 बाल वैज्ञानिक अयोध्या पहुंचे हैं। इन सभी ने अपने-अपने प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई है। प्रदर्शनी में एक ऐसा प्रोजेक्ट प्रदर्शित किया गया है कि अब अगर किसी ने किसी महिला से छेड़खानी की तो उसे जोर का बिजली का झटका लगेगा।
इस बाल वैज्ञानिक ने एक ग्लब्स यानी दस्ताने का अविष्कार किया है। इसमें इलेक्ट्रिक सर्किट फैलाई गई है जो कलाई में बंधी बैटरी से संचालित होगी। जैसे ही कोई शोहदा किसी महिला को टच करने की कोशिश करेगा तो महिला के उस ग्लब्ज से उसको छूते ही जबरदस्त बिजली का झटका लगेगा या तो वह गिर पड़ेगा या तो फिर भाग खड़ा होगा। महिला सुरक्षा को लेकर इस ग्लब्स को बेहतरीन आविष्कार माना जा रहा है।
प्रदर्शनी में जूनियर व सीनियर संवर्ग के बाल वैज्ञानिक शमिल हुए। इस दौरान संयुक्त शिक्षा निदेशक ओपी तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक डा.पवन तिवारी व प्रदर्शनी के संयोजक डा. मणिशंकर तिवारी ने विद्यार्थियों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा उनसे उससे जुड़े हुए सवाल पूछे। इस प्रदर्शनी का समापन 20 दिसंबर को होगा। इसमें सफल मेधावी व उत्कृष्ट बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।