{"_id":"68724c23811b3375f600e603","slug":"video-edaja-paesa-na-parakha-ayathhaya-ka-sarakashha-vayavasatha-hanamata-ll-ka-tharabra-ma-taka-matatha-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"एडीजी पीएसी ने परखी अयोध्या की सुरक्षा-व्यवस्था, हनुमंत लला के दरबार में टेका मत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी पीएसी ने परखी अयोध्या की सुरक्षा-व्यवस्था, हनुमंत लला के दरबार में टेका मत्था
रामनगरी अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था को पररखने के लिए एडीजी पीएसी डॉ. राम कृष्ण स्वर्णकार शनिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमंत लला का आशीर्वाद भी लिया। एडीजी पीएसी डॉ. स्वर्णकार ने बताया कि अयोध्या में जो पीएसी के जवान तैनात हैं, उनकी बेहतर ट्रेनिंग हो। सुरक्षा के बेहतर इंतजाम हों, यही हकीकत देखने के लिए अयोध्या पहुंचा हूं। सुरक्षा व्यवस्था को परखा गया है। चाहे सावन मेला हो या कोई अन्य त्योहार सभी में पीएसी के जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहते हैं। अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही पुख्ता कर रखी गई है। ऐसे में समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था देखी जाती है कि उसमें कोई कमी तो नहीं है। पीएसी के जवानों की बेहतर ट्रेनिंग और बेहतर सुरक्षा के लिए समय-समय पर अलग-अलग जगह पर उनका डेप्लॉयमेंट किया जाता है ताकि अयोध्या की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रहे और सभी अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और तत्परता से कर सकें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।