{"_id":"6871f856c6692761d60c818a","slug":"video-gada-ka-pathavanatha-mathara-ma-umaugdha-raha-sharathathhalo-ka-bhaugdha-ajaniatavasa-ka-samaya-padava-na-ka-tha-sathapana-2025-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा के पृथ्वीनाथ मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अज्ञातवास के समय पांडवों ने की थी स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा के पृथ्वीनाथ मंदिर में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, अज्ञातवास के समय पांडवों ने की थी स्थापना
सावन माह शुरू हो गया है। शिव मंदिरों पर आस्था उमड़ रही है। हर कोई भगवान भोलेनाथ की आराधना में लगा हुआ है। गोंडा के खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। कहा जाता है कि इसकी स्थापना पांडवों ने की थी। महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां पर प्रवास किया था। उस वक्त भीम ने शिवलिंग की स्थापना की थी। यह साढ़े पांच फीट फुट ऊंचा है।
काले कसौटी के पत्थरों से यह शिवलिंग निर्मित है। पुरातत्व विभाग की जांच में पता चला कि यह शिवलिंग 5000 वर्ष पूर्व महाभारत काल का है। जिला मुख्यालय से 33 किमी की दूरी पर पृथ्वीनाथ मंदिर स्थित है। इसके समीप खरगूपुर कस्बा है। यहां पहुंचने के लिए जिला मुख्यालय से वाया इटियाथोक या आर्यनगर-खरगूपुर-असिधा होते हुए निजी साधनों से पहुंचा जा सकता है। आर्यनगर व इटियाथोक से टैक्सी वाहन भी मिलते हैं।
मंदिर में स्थापित शिवलिंग एशिया में सबसे ऊंचा बताया जाता है। यहां दर्शन अवधि में नेपाल तक से श्रद्धालु पूजन अर्चन के लिए पहुंचते हैं। पुजारी जगदंबा प्रसाद तिवारी ने बताया कि पौराणिक पृथ्वीनाथ मंदिर का अलग महत्व है। इसकी स्थापना पांडवों ने की थी। यहां का शिवलिंग सबसे ऊंचा है। यहां पर जलाभिषेक का विशेष महत्व है। यहां पर स्थापित शिवलिंग की उंचाई इतनी है कि एड़ी उठाकर ही जलाभिषेक किया जा सकता है। सावन माह भगवान भोलेनाथ का माह है। इसका विशेष महत्व है। इसलिए इस माह में पड़ने वाले सोमवार व शुक्रवार को भगवान शिव का पूजन करने से मन वांछित फल प्राप्त होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।