{"_id":"6a32c41943ab1b2c32054da0","slug":"video-ii-rajasatara-ka-varathha-ma-tasara-thana-bha-haugdhatal-rajasatara-karaya-para-taraha-thapa-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल, रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रजिस्ट्री के विरोध में तीसरे दिन भी हड़ताल, रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह ठप
बीकापुर। सरकार द्वारा लागू की जा रही ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में दस्तावेज लेखकों और स्टांप विक्रेताओं का आंदोलन बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। निबंधन कार्यालय के सामने धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने पूरे दिन प्रदर्शन किया, जिससे रजिस्ट्री का कार्य पूरी तरह ठप रहा। लगातार तीसरे दिन भी क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेजों का पंजीकरण नहीं हो सका, जिससे जमीन की खरीद-बिक्री कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
धरनारत दस्तावेज लेखकों का आरोप है कि सरकार ई-स्टांप के बाद अब ई-रजिस्ट्री लागू कर उनकी भूमिका समाप्त करना चाहती है, जिससे हजारों लोगों के रोजगार पर संकट खड़ा हो जाएगा। वहीं उप निबंधक संदीप कुमार ने बताया कि फिलहाल यह व्यवस्था केवल उन मामलों में लागू होगी, जहां कोई संस्थागत संस्था क्रेता होगी। इसके बावजूद गलतफहमी के कारण आंदोलन जारी है। धरने में दयाशंकर शर्मा सहित करीब दो दर्जन दस्तावेज लेखक और स्टांप विक्रेता शामिल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।