{"_id":"6830739162269956080477c9","slug":"video-ramanagara-ka-saema-yaga-ka-sagata-900-karaugdha-sa-bnaga-20-kama-lb-bharata-patha-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामनगरी को सीएम योगी की सौगात, 900 करोड़ से बनेगा 20 किमी लंबा भरत पथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगरी को सीएम योगी की सौगात, 900 करोड़ से बनेगा 20 किमी लंबा भरत पथ
रामनगरी अयोध्या में शहरवासियों के साथ देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अब एक और भव्य मार्ग का उपहार मिलने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से राम पथ, भक्ति पथ, जन्मभूमि पथ, धर्मपथ और लक्ष्मण पथ के बाद अब भरत पथ का निर्माण होने जा रहा है। यह नया मार्ग भगवान राम के छोटे भाई और तपस्वी भरत की तपोस्थली भरतकुंड को अयोध्या धाम को जोड़ेगा। पंचकोसी और 14 कोसी परिक्रमा मार्गों का भी चौड़ीकरण चल रहा है। इससे श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन में और अधिक सुविधा मिलेगी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 900 करोड रुपए की है। इसका प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग ने मुख्यालय को भेज दिया है। यह मार्ग न केवल धार्मिक महत्व बढ़ाएगा बल्कि अयोध्या को विश्व स्तरीय धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में और सशक्त करेगा। राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में अभूतपूर्व वृध्दि हुई है। श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार कई मार्गों का निर्माण और चौड़ीकरण कर रही है। भरत पथ की कुल लंबाई 20 किलोमीटर की होगी। यह मार्ग राम पथ के किनारे रानोपाली क्रासिंग से शुरू होकर विद्या कुंड, दर्शन नगर होते हुए प्रयागराज हाईवे पर भरत कुंड तक जाएगा। वर्तमान में यह मार्ग टू लेन में है। सड़क के दोनों तरफ नौ- नौ मीटर की चौड़ाई होगी और बीच में 2.5 मीटर का डिवाइडर बनाया जाएगा। इस डिजाइन से मार्ग न केवल सुगम होगा बल्कि यातायात के दृष्टिकोण से भी सुरक्षित और व्यवस्थित रहेगा। भरत पथ को राम पथ की तर्ज पर भव्य और भक्ति भाव से परिपूर्ण बनाया जाएगा, जो श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।