{"_id":"69809e9e49073134e502d805","slug":"video-video-aavasaya-shasataraya-sagata-samamalna-ka-bhavaya-uthaghatana-mataramagathha-hae-sarata-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आवासीय शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का भव्य उद्घाटन, मंत्रमुग्ध हुए स्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आवासीय शास्त्रीय संगीत सम्मेलन का भव्य उद्घाटन, मंत्रमुग्ध हुए स्रोता
अभिजात म्यूजिक फोरम की ओर से आवसीय शास्त्रीय संगीत संमेलन का उद्घाटन एक फरवरी की देर रात मानस भवन में हुआ। सम्मेलन में देश के कोने-कोने से कई नामी कलाकार पहुंचे हैं। समेलन के करीब सभी कलाकार और दो सौ से अधिक निवासी श्रोता की उपस्थिति में अयोध्या के निवासी बाबा मानस दास ओर तालयोगी पं. सुरेश तलवलकर ने दीप प्रज्वलन कर के शुभारंभ किया।
अभिजात के निदेशक मुकुंद आठवले ने अभिजात म्यूजिक फोरम और सम्मेलन के उद्देश्यों के बारे में निवेदन किया। शास्त्रीय गायिका श्रुति काटकर ने फोरम को आशीर्वाद दिया। उन्होंने अच्छे श्रोता का संगीत व्यवहार में महत्त्व अधोरेखित किया। बाबा मानस दास ने उत्स्फूर्त राग दरबारी में हनुमान जी की स्तुतिपर बंदिश का खयाल शैली में गायन किया।
कार्यक्रम का समापन 11 वर्षीय बालक के पखवाज वादन से हुआ जो एक चमत्कार था। गहरी समझबूझ के साथ बालक शिवराज चव्हाण ने विलक्षण वादन किया जिसे सुन के श्रोतागण उस के सम्मान में उठ खड़े हुए। इस बालक को पुणे के कृष्णा सालुखे तालीम दे रहें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।