{"_id":"6863cb0fe6b6ddbeee0a5ac6","slug":"video-video-ab-hanamanagaugdhha-ma-sarafa-thasa-gha-sa-bna-ldadao-ka-bhaga-ha-caugdhhaya-jaega-gaida-lina-jara-2025-07-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अब हनुमानगढ़ी में सिर्फ देसी घी से बने लड्डुओं का भोग ही चढ़ाया जाएगा, गाइड लाइन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अब हनुमानगढ़ी में सिर्फ देसी घी से बने लड्डुओं का भोग ही चढ़ाया जाएगा, गाइड लाइन जारी
सावन मेले से पहले हनुमानगढ़ी ने लड्डू बेचने वाले व्यापारियों के लिए आदेश जारी किया है। अयोध्या में मंगलवार से हनुमानगढ़ी मंदिर में अब सिर्फ शुद्ध देसी घी से निर्मित लड्डू का ही भोग चढ़ाया जाएगा। लड्डू के डिब्बे पर दुकान का नाम और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही गुणवत्ता भी बतानी होगी।
हनुमानगढ़ी मंदिर प्रशासन और व्यापारियों की एक संयुक्त बैठक अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत ज्ञान दास के आवास पर हुई। इस दौरान अखाड़े के सभी वरिष्ठ महंत और व्यापारी नेता मौजूद रहे। इस दौरान हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमंत लला को लगाए जाने वाला लड्डू के भोग की गुणवत्ता और उसकी पवित्रता के बारे में अहम निर्णय लिया गया है।
व्यापारियों से हनुमानगढ़ी मंदिर की तरफ से निवेदन किया गया है कि वह केवल शुद्ध देसी घी और शुद्ध चने के बेसन से बने हुए लड्डू को ही भगवान के भोग के लिए उपलब्ध कराएं। इसके साथ ही गुणवत्ता का पूरी तरह से ध्यान रखने का निवेदन हनुमानगढ़ी मंदिर की तरफ से व्यापारियों से किया गया है।
व्यापारियों ने भी इस पर सहर्ष स्वीकृति दे दी है। इतना ही नहीं रिफाइंड और वनस्पति घी के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए कहा गया है कि देसी घी भी गुणवत्ता वाला होना चाहिए जिसमें प्रमुख रूप से पतिराम, ज्ञान, पराग और अमूल देसी घी से ही निर्मित लड्डू का ही प्रसाद हनुमानगढ़ी मंदिर में चढ़ाया जाएगा।
इसके साथ ही व्यापारियों को लड्डू के डब्बे पर अपने नाम दुकान के नाम और मोबाइल नंबर भी साफ-साफ अंकित करने होंगे। अगर हनुमानगढ़ी मंदिर पर चढ़ने वाले प्रसाद के गुणवत्ता से किसी भी तरीके का खिलवाड़ व्यापारियों की ओर से किया जाएगा तो उस पर संयुक्त रूप से कार्रवाई व्यापारी संगठन और हनुमानगढ़ी मंदिर प्रशासन करेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।