Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO: अयोध्या में महिला सुरक्षा के लिए ई रिक्शा, टेंपो और ऑटो में चालकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखवाने का अभियान शुरू
{"_id":"683c38da350130071c0e4286","slug":"video-video-ayathhaya-ma-mahal-sarakashha-ka-le-ii-rakasha-tapa-oura-oita-ma-calka-ka-nama-pata-oura-mabil-nabra-lkhavana-ka-abhayana-shanpr-2025-06-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में महिला सुरक्षा के लिए ई रिक्शा, टेंपो और ऑटो में चालकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखवाने का अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में महिला सुरक्षा के लिए ई रिक्शा, टेंपो और ऑटो में चालकों का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखवाने का अभियान शुरू
महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब सभी टेंपो, ऑटो और ई-रिक्शा पर चालकों को अपने नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखना होगा। कोई भी घटना, दुर्घटना या अनहोनी होने पर महिला सवारी वाहन चालक का नाम, पता, वाहन संख्या और मोबाइल नंबर नोट कर सकती हैं। जब भी किसी महिला के साथ अनहोनी होगी तो महिला उस ई रिक्शा या ऑटो की पहचान कर सकती है।
अयोध्या के एआरटीओ प्रशासन आरपी सिंह ने बताया कि शासन से आदेश आ चुका है। हमारी टीम सवारी वाहनों में चालक का नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखवाने के अभियान में लग गई है। इस अभियान में परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल को भी लगाया गया है। सभी ई रिक्शा चालकों से बताया जा रहा है कि वह जल्द से जल्द ई रिक्शा पर अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर जरूर अंकित कर लें।
यही नहीं ई रिक्शा व ऑटो के भीतर भी वाहन नंबर लिखना अनिवार्य किया गया है ताकि कोई भी महिला नाम, पता, मोबाइल नंबर और वाहन संख्या उसमें अंदर बैठकर भी नोट कर सके। योगी सरकार के निर्देश पर प्रदेश के सभी जिलों में अब ई रिक्शा, टेंपो और ऑटो चालकों को अपने सवारी वाहन पर अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा। अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस आदेश पर अमल शुरू हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।