{"_id":"6a730ff801c81be849081fdc","slug":"video-video-ayathhaya-ma-naka-ma-saravajanaka-shacalya-oura-makabra-ma-nae-papasata-ka-lkarapanae-2026-08-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: अयोध्या में नाका में सार्वजनिक शौचालय और मकबरा में नए पंपसेट का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: अयोध्या में नाका में सार्वजनिक शौचालय और मकबरा में नए पंपसेट का लोकार्पण
नगर निगम की ओर से बुधवार को नाका में गांधी आश्रम के सामने आबकारी कार्यालय के बगल बने सार्वजनिक शौचालय और मकबरा में स्थापित 22 हॉर्स पावर क्षमता के नए पंपसेट का लोकार्पण महापौर गिरीशपति त्रिपाठी ने किया।
नगर निगम के अनुसार, सार्वजनिक शौचालय का निर्माण लगभग सात लाख रुपये की लागत से कराया गया है। वहीं, मकबरा में 7.44 लाख रुपये की लागत से नया पंपसेट लगाया गया है, जिससे क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा।
इस दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर में आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विकास पर काम कर रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसुविधाओं के नियमित रखरखाव के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक जलकर सौरभ कुमार, पार्षद सूर्यकुमार तिवारी 'सूर्या', निखिल श्रीवास्तव, विकास कुमार सहित नगर निगम के अधिकारी, जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।