{"_id":"688a0a0fdddfdb7cfb0d6510","slug":"video-video-ayathhaya-ma-ta-20-ka-taraja-para-haga-ayathhaya-paramayara-lga-yapa-ka-aatha-nathaya-ka-nama-para-bnaga-tama-2025-07-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में टी 20 की तर्ज पर होगी अयोध्या प्रीमियर लीग, यूपी की आठ नदियों के नाम पर बनेंगी टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में टी 20 की तर्ज पर होगी अयोध्या प्रीमियर लीग, यूपी की आठ नदियों के नाम पर बनेंगी टीमें
श्री राम की पावन नगरी अयोध्या धाम में पहली बार उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की देखरेख में जिला क्रिकेट संघ अक्तूबर में टी 20 की तर्ज पर अयोध्या प्रीमियर लीग का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी। यह सभी टीमें उत्तर प्रदेश की आठ नदियों के नाम पर होंगी। यह हमारी संस्कृति और प्राकृतिक विरासत का प्रतीक होंगी। यह जानकारी अयोध्या के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी व जिला क्रिकेट संघ के सचिव मोहम्मद उमेर अहमद ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाली सभी टीमों का चयन उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अनुभवी चयनकर्ताओं की ओर से ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। एक टीम में 16 सदस्य का चयन होगा, जिसमें 11 खिलाड़ी अयोध्या मंडल के और पांच खिलाड़ी अतिथि प्लेयर होंगे, जो कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले की हो सकते हैं। इस आयोजन से अयोध्या मंडल में क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।
खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। प्रतियोगिता में कुल 29 मैच खेले जाएंगे, जो की कलर ड्रेस में सफेद बॉल से खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में सभी ऑफिशियल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से उपलब्ध कराए जाएंगे। अयोध्या प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ज्ञानेंद्र पांडेय होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।