{"_id":"685004b72a07a5317101998d","slug":"video-video-ayodhya-eka-ghata-taka-falita-ma-fasa-raha-ayathhaya-ka-hajayatara-acanaka-thab-braka-ta-hae-khafajatha-2025-06-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Ayodhya: एक घंटे तक फ्लाइट में फंसे रहे अयोध्या के हजयात्री, अचानक दबी ब्रेक तो हुए खौफजदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Ayodhya: एक घंटे तक फ्लाइट में फंसे रहे अयोध्या के हजयात्री, अचानक दबी ब्रेक तो हुए खौफजदा
गुजरात के अहमदाबाद विमान हादसे के बाद किसी भी फ्लाइट में जरा सी भी दिक्कत होती है तो लोग दहशत आ जाते हैं। यही हाल हुआ जब लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रविवार को सउदिया एयरलाइंस की फ्लाइट एसवी 3112 के लैंडिंग के दौरान टायर से धुआं निकलता दिखा।
इस विमान में लगभग 250 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। जो सऊदी अरब के जद्दा से लखनऊ पहुंचे थे। इसमें ज्यादातर यात्री हज यात्रा के शामिल थे। इसमें अयोध्या के भी दो हज यात्री शामिल थे। अयोध्या निवासी अब्दुल मन्नान तीन जून को अयोध्या से हजयात्रा पर गए गए थे।
15 जून को सुबह 6:30 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लखनऊ पर उनकी फ्लाइट पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि हम लोगों की फ्लाइट पहुंचने के बाद अचानक से ब्रेक लगाई गई थी। इसके अलावा कोई भी जानकारी हम लोगों को नहीं हो पाई। न ही यह अनुभव हो पाया कि पिछले टायर से धुआं निकल रहा है या किसी तरीके की कोई तकनीकी खराबी आई है। लगभग एक घंटे तक हम लोग फ्लाइट में ही रहे।
एक घंटे बाद फ्लाइट में केबिन लगाया गया तब हम लोगों को फ्लाइट से उतारा गया। इसके बाद हम लोग अपने-अपने घरों को चले आए। हज यात्री अब्दुल मन्नान ने कहा कि हम लोगों को किसी भी तरीके की कोई घटना की जानकारी नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि हमारी सउदिया से भारत तक की यात्रा बहुत ही अच्छी थी। किसी तरीके की कोई और असुविधा नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।