{"_id":"69ccade7dcd1e5f7200102d1","slug":"video-video-havana-pajana-ka-satha-ma-sata-ka-samarapata-kaya-gaya-savaranae-magalsatara-aathhara-parathasha-sa-aae-77-sharathathhal-2026-04-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: हवन-पूजन के साथ मां सीता को समर्पित किया गया स्वर्ण मंगलसूत्र, आंध्र प्रदेश से आए 77 श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: हवन-पूजन के साथ मां सीता को समर्पित किया गया स्वर्ण मंगलसूत्र, आंध्र प्रदेश से आए 77 श्रद्धालु
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में बुधवार को आंध्र प्रदेश से आए 77 श्रद्धालुओं के दल ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन किए और माता सीता को स्वर्ण निर्मित मंगलसूत्र समर्पित किया।
ट्रस्ट के आयोजन सहयोगी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डॉ. एमआरजी नायडू के नेतृत्व में आए इस दल ने प्रातः काल यज्ञशाला में हवन-पूजन किया। अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। हवन-पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन-पूजन कर अपनी आस्था व्यक्त की।
इस दौरान माता सीता को स्वर्ण मंगलसूत्र अर्पित किया गया, जिसे विशेष रूप से आंध्र प्रदेश से लाया गया था। श्रद्धालुओं का कहना था कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के दर्शन और पूजा-अर्चना करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। पूरे कार्यक्रम का आयोजन श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सहयोग से संपन्न हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।