{"_id":"6a7c28c99f5ead9f2909466e","slug":"video-video-masharal-ma-aabdakara-paraka-ka-bhama-jaca-oura-paratama-pana-sathapana-ka-maga-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मिश्रौली में आंबेडकर पार्क की भूमि जांच और प्रतिमा पुनः स्थापना की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मिश्रौली में आंबेडकर पार्क की भूमि जांच और प्रतिमा पुनः स्थापना की मांग
अयोध्या। विकासखंड मिल्कीपुर के थाना खंडासा अंतर्गत ग्राम सभा मिश्रौली में प्रस्तावित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क और प्रतिमा को लेकर विवाद सामने आया है। भीम आर्मी, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) एवं ग्रामवासियों ने बुधवार को तहसील सदर के पास नारेबाजी कर जिलाधिकारी अयोध्या को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि करीब सात वर्ष पूर्व डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पार्क में स्थापित करने के उद्देश्य से खरीदी गई थी, लेकिन स्थापना न हो पाने के कारण उसे एक ग्रामीण के घर में सुरक्षित रखा गया था। हाल ही में पुलिस की मौजूदगी में प्रतिमा को वहां से हटवा दिया गया, जिससे ग्रामीणों में असंतोष है।
संगठनों ने मांग की है कि पार्क की भूमि की राजस्व अभिलेखों और मौके की स्थिति के आधार पर जांच कर वास्तविक एवं कानूनी स्थिति स्पष्ट की जाए। साथ ही प्रतिमा हटाए जाने की कार्रवाई की भी जांच हो। यदि प्रतिमा स्थापना में कोई वैधानिक बाधा नहीं है तो उसे सम्मानपूर्वक नियमानुसार पुनः स्थापित कराया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।