{"_id":"6a2bde1a1d6202a6d40012b2","slug":"video-video-matathata-saca-ma-23-hajara-vatara-ghata-ab-1633-lkha-matathata-bnaega-gava-ka-sarakara-2026-06-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मतदाता सूची में 23 हजार वोटर घटे, अब 16.33 लाख मतदाता बनाएंगे गाँव की सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मतदाता सूची में 23 हजार वोटर घटे, अब 16.33 लाख मतदाता बनाएंगे गाँव की सरकार
पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या में करीब 23 हजार की कमी दर्ज की गई है। ड्राफ्ट सूची में 16,56,924 मतदाता थे, जो संशोधन और सत्यापन के बाद घटकर 16,33,968 रह गए हैं।
जिले के 11 विकास खंडों में केवल तारुन ब्लॉक में 391 मतदाता बढ़े हैं, जबकि शेष 10 ब्लॉकों में मतदाताओं की संख्या घटी है। सबसे अधिक 4,019 मतदाता बीकापुर ब्लॉक में कम हुए हैं। सूची पुनरीक्षण के दौरान 92,033 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम हटाए गए। वहीं 81,569 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि कुल 1,04,525 नाम सूची से हटाए गए।
अंतिम सूची के प्रकाशन को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्सुकता रही, लेकिन कई ग्राम पंचायतों में बुधवार देर शाम तक मतदाता सूची उपलब्ध नहीं हो सकी। मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र में सूची वितरण में देरी के कारण ग्रामीणों और बीएलओ को परेशानी का सामना करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।