{"_id":"6a40dd0e57b61ce9a106f8dd","slug":"video-video-paca-katal-thathha-sa-haaa-ma-saraya-ka-abhashhaka-eka-katal-pashhapa-arapata-2026-06-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पांच कुंतल दूध से हुआ मां सरयू का अभिषेक, एक कुंतल पुष्प अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पांच कुंतल दूध से हुआ मां सरयू का अभिषेक, एक कुंतल पुष्प अर्पित
सरयू जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को पावन सरयू तट पर श्रद्धा और आस्था का भव्य संगम देखने को मिला। समाजसेवी कौस्तुभ आचारी के नेतृत्व में मां सरयू का पांच कुंतल दूध से दुग्धाभिषेक किया गया। इस दौरान एक कुंतल पुष्प अर्पित कर मां सरयू का भव्य श्रृंगार और पूजन भी संपन्न कराया गया।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए अभिषेक में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मां सरयू से लोककल्याण, सुख-समृद्धि तथा विश्व शांति की कामना की। पूजन के बाद सरयू आरती भी आयोजित की गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर मां सरयू का आशीर्वाद प्राप्त किया।
आयोजक कौस्तुभ आचारी ने बताया कि वह प्रत्येक वर्ष सरयू जयंती की पूर्व संध्या पर मां सरयू का दुग्धाभिषेक कराते हैं। इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार पांच कुंतल दूध और एक कुंतल पुष्प अर्पित कर भव्य आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि मां सरयू अयोध्या की आस्था और सनातन संस्कृति की जीवनधारा हैं, जिनकी आराधना से जनकल्याण की भावना मजबूत होती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।