{"_id":"6a7c325e7d5284110f0185db","slug":"video-video-rama-mathara-saiio-patha-ka-le-parava-bragadayara-ka-tana-ghata-cal-sakashhatakara-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: राम मंदिर सीईओ पद के लिए पूर्व ब्रिगेडियर का तीन घंटे चला साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: राम मंदिर सीईओ पद के लिए पूर्व ब्रिगेडियर का तीन घंटे चला साक्षात्कार
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सीईओ पद की नियुक्ति को लेकर बुधवार को पूर्व ब्रिगेडियर साक्षात्कार देने पहुंचे। वह सुबह करीब 10:32 बजे राम मंदिर के आद्य शंकराचार्य द्वार पहुंचे पहुंचे और वहां से राम मंदिर में प्रवेश किया। करीब तीन घंटे तक चले साक्षात्कार के बाद वह बाहर निकले।
इस दौरान ट्रस्ट के वाहन चालक ने उन्हें प्रसाद भेंट किया। पूर्व ब्रिगेडियर कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों के साथ मंदिर परिसर में पहुंचे थे। साक्षात्कार के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत नहीं की। सीईओ पद के लिए अब तक प्राप्त आवेदनों और साक्षात्कार प्रक्रिया के आधार पर करीब तीन नामों का चयन किया जाएगा।
आगामी दो सितंबर को ट्रस्ट की बैठक में सीईओ पद पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसी बैठक में राम मंदिर के पहले सीईओ के नाम की घोषणा भी संभावित है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।