{"_id":"6851627fab9e145ddb0af9cb","slug":"video-video-ramamathara-ka-vatanakalta-garabhagaha-ma-ramall-ka-lga-raha-maga-shaka-lsasa-chhachha-oura-mathha-rasa-ka-bhaga-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: राममंदिर के वातानुकूलित गर्भगृह में रामलला को लग रहा मैंगो शेक, लस्सी, छाछ और मधु रस का भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: राममंदिर के वातानुकूलित गर्भगृह में रामलला को लग रहा मैंगो शेक, लस्सी, छाछ और मधु रस का भोग
मौसम के अनुसार रामलला के भोग में बदलाव हुआ है। राम मंदिर ट्रस्ट भगवान रामलला को जीवंत मानते हुए मौसम के अनुसार भोग और उनके पहनावे में बदलाव करता है। वह भी तब जब रामलला मंदिर में पांच साल के बालक के रूप में विराजमान हैं। इस समय भीषण गर्मी चल रही है और भगवान रामलला को शीतलता देने के लिए मैंगो शेक भी पिलाया जा रहा है। इसके साथ ही भोग में लस्सी भी दी जा रही है।
राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के मीडिया समन्वयक और विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि रामलला को प्राण प्रतिष्ठित किया गया है। इसलिए श्रद्धालु उन्हें जीवंत रूप में मानते हैं और दर्शन पूजन करते हैं। पुजारी और भंडारी मौसम के अनुसार उनके पहनावे, रखरखाव और भोग में बदलाव करते रहते हैं। गर्मी में उनका वस्त्र सूती का होता है।
भोग मौसम के अनुकूल हो और उनको शीतलता मिल सके, इसलिए शीतल पेय पदार्थ के रूप में मैंगो शेक, दही की लस्सी, छाछ और मधु रस का भोग समर्पित किया जा रहा है। रामलला को गर्मी का एहसास न हो, इसके लिए सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इस समय मौसम में बहुत गर्मी है। जिस प्रकार से भक्तों को गर्मी लगती है, उसी प्रकार उनके आराध्य को भी गर्मी लगती है। धूप, गर्मी, बरसात, ठंड का अहसास भगवान को भी होता है। हम जीवंत प्रतिमा मानते हुए उनकी सारी व्यवस्था करते हैं। इस वातावरण में उनके गर्भगृह में एसी और कूलर की भी व्यवस्था की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।