{"_id":"6851126e96adbf24bb09ce2d","slug":"video-policemen-did-yoga-along-with-officers-in-shahjahanpur-2025-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर में अफसरों संग पुलिसकर्मियों ने किया योग, योगासन के फायदे जाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर में अफसरों संग पुलिसकर्मियों ने किया योग, योगासन के फायदे जाने
शाहजहांपुर में पुलिस लाइन मैदान में मंगलवार को योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने योग आसन किए। उन्हें योग के होने वाले फायदे भी बताए गए। सुबह छह बजे योग प्रशिक्षक मृदुल गुप्ता ने ध्यान कराकर शुभारंभ किया। कपाल भाति, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम आदि का अभ्यास कराया। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि योगा सत्रों का उद्देश्य पुलिस बल के शारीरिक, मानसिक संतुलन व कार्यक्षमता में वृद्धि करना है। नियमित योग साधना हमें शारीरिक और मानसिक रूप से समग्र स्वास्थ्य ही प्रदान नहीं करती, बल्कि हमारी आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त करता है। कार्यक्रम में एसपी देहात दीक्षा भांवरे अरुण, सीओ लाइन प्रवीण कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।