{"_id":"6a33df26d18e38568901cc60","slug":"video-video-ramayanae-vakasa-mayajayama-oura-janal-karayalya-ka-19-jana-ka-lkarapanae-karaga-makhayamatara-yaga-aathatayanatha-2026-06-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रामायण वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय का 19 जून को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रामायण वैक्स म्यूजियम और जोनल कार्यालय का 19 जून को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जून को अयोध्या पहुंचकर रामायण वैक्स म्यूजियम और नगर निगम के नए जोनल कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रामायण वैक्स म्यूजियम अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा। म्यूजियम में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, हनुमान, ऋषि वशिष्ठ, रावण, मेघनाद और जटायु सहित रामायण के 25 से अधिक प्रमुख पात्रों की मोम प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। लोकार्पण के बाद इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री वैक्स म्यूजियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह महोबरा बाजार स्थित 10.19 करोड़ रुपये की लागत से बने नगर निगम के जोनल कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यालय के शुरू होने से अयोध्या धाम क्षेत्र के नागरिकों को नगर निगम की विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।
मुख्यमंत्री के दौरे के बीच राम मंदिर दान पेटिका से जुड़े मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम से भी वार्ता कर सकते हैं ऐसी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।