{"_id":"6a7c32559b44425b8f0aac1e","slug":"video-video-rathal-ma-shana-sa-lharaya-taraga-vathhayaka-na-nakal-yatara-bugdha-sakhaya-ma-lga-hae-shamal-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: रुदौली में शान से लहराया तिरंगा, विधायक ने निकाली यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: रुदौली में शान से लहराया तिरंगा, विधायक ने निकाली यात्रा, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
अयोध्या के रुदौली विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को नगर पंचायत मां कामाख्या धाम, मवई चौराहा और शुजागंज मंडल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ विधायक रामचंद्र यादव ने किया। तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में लोग इसमें शामिल हुए।
सबसे पहले नगर पंचायत मां कामाख्या धाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें नगर पंचायत अध्यक्ष शीतला प्रसाद शुक्ला, मंडल अध्यक्ष राकेश तिवारी, यात्रा संयोजक अजीत प्रताप सिंह समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को राष्ट्रभक्ति से सराबोर कर दिया।
इसके बाद विधायक रामचंद्र यादव ने मवई चौराहा से तिरंगा यात्रा की शुरुआत की। इसमें मंडल अध्यक्ष, रानीमऊ के ग्राम प्रधान सुनील मिश्रा, तेज तिवारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। यात्रा में युवाओं और स्थानीय लोगों की भी भागीदारी रही।
मवई मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा के साथ कलश वंदन यात्रा की भी तैयारियां की गई थीं। कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे मवई के जैनाबाद से किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के शामिल होने से क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल नजर आया।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। विभिन्न स्थानों पर यात्रा का स्वागत भी किया गया। आयोजकों ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।