{"_id":"6a50f734016666483604db6c","slug":"video-video-yal-jana-pasa-ma-nama-fata-ka-bhananata-ka-nashhapakashha-jaca-oura-efaaaiiaara-ka-maga-2026-07-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: येलो जोन पास में नाम-फोटो की भिन्नता की निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: येलो जोन पास में नाम-फोटो की भिन्नता की निष्पक्ष जांच और एफआईआर की मांग
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष शरद शुक्ला ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नगर को संबोधित शिकायत नगर कोतवाल को सौंपकर श्रीरामजन्मभूमि मंदिर से जुड़े येलो जोन पास में कथित नाम और फोटो की भिन्नता की निष्पक्ष जांच व एफआईआर दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि समाचारों के अनुसार एक येलो जोन पास पर नाम गोपाल राव का अंकित है, जबकि फोटो किसी अन्य व्यक्ति की होने का दावा किया गया है।
शरद शुक्ला ने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि मंदिर देश के सबसे संवेदनशील स्थलों में है, ऐसे में सुरक्षा पास में इस तरह की कथित विसंगति बेहद गंभीर मामला है। उन्होंने पास जारी करने की पूरी प्रक्रिया, सत्यापन और अनुमोदन की स्वतंत्र जांच कराने व दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अधिवक्ता अतुल यादव, माताप्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।