{"_id":"693e9451042bcc1fc706745e","slug":"video-video-bahraich-parathamaka-savasathaya-kathara-nprpaiidaha-ma-jana-aaragaya-mal-ka-aayajana-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Bahraich: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Bahraich: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का आयोजन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रूपईडीहा में जन आरोग्य मेले का संचालन किया गया। इस अवसर पर मंडल स्तरीय टीम द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का निरीक्षण किया गया।
डॉ. रजनी गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान साफ पानी की व्यवस्था, मरीजों के बैठने की सुविधा तथा ईडीएल के अनुरूप दवाइयों की उपलब्धता की जांच की गई। मंडल स्तरीय टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया।
मेले के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से आए डॉक्टर भरत पांडे, फार्मासिस्ट आशुतोष वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर संगीता रावत, समीक्षा तथा वार्ड बॉय पवन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।
डॉ. रजनी गुप्ता ने जन आरोग्य मेले में पहुंचे पूनम, सोनू शर्मा, संदीप, अर्चना, मीना, सुनीता सहित अन्य मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराईं। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल से क्षेत्र के लोगों को मौके पर ही चिकित्सा सुविधा मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।