Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
The narrator of the Bhagwat Katha in Jhansi's Mehndi Bagh said - If you want to become the best, then behave well.
{"_id":"693e2fa4b632d568d10800e1","slug":"video-the-narrator-of-the-bhagwat-katha-in-jhansis-mehndi-bagh-said-if-you-want-to-become-the-best-then-behave-well-2025-12-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी के मेहंदी बाग में हो रही भागवत कथा में बोले कथा वाचक- श्रेष्ठ बनन चाहते हैं तो पहले श्रेष्ठ आचरण कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के मेहंदी बाग में हो रही भागवत कथा में बोले कथा वाचक- श्रेष्ठ बनन चाहते हैं तो पहले श्रेष्ठ आचरण कीजिए
झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 09:01 AM IST
Link Copied
मेंहदी बाग स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मानस भवन में श्रीमती रामकली अडजरिया की स्मृति में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में द्वितीय दिवस का प्रसंग सुनाते हुए श्रीधाम वृंदावन से पधारे कथा व्यास हरिवंश दास ने कहा कि कथा सुनने मात्र से नहीं उसे अपने जीवन में उतारने से ही जीवन का कल्याण होगा। परीक्षित चरित्र का विस्तार से वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भागवत हमें जीवन में समर्पण की शिक्षा देती है। जब प्राणी परमात्मा के प्रति समर्पण का भाव बना लेता है तो उसके भीतर का अहंकार खत्म हो जाता है। कथा व्यास ने कहा कि न तो यह संसार सत्य है और न यह शरीर, इस शरीर को तो एक न एक दिन छोड़ना ही पड़ेगा क्योंकि ब्रह्म सत्य और जगत मिथ्या है। भगवान ने गीता में कहा है कि करता, आकर्त मै ही हूं भगवान को कुछ करने की आवश्यकता नहीं है फ़िर भी वह करते है क्योंकि वह अपने आचरण से बताना चाहते हैं वे श्रेष्ठ है अगर आप श्रेष्ठ बनन चाहते है तो श्रेष्ठ आचरण कीजिएगा। आरती पूजन लहर की देवी के महंत मोहन गिरी जी, रामेश्वर गिरि, भोपाल से आशीष शर्मा, सुशील शर्मा राजकुमार गोस्वामी, अनिल अडजरिया पंकज गुप्ता ने किया। अंत में अंचल अडजरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।