{"_id":"6a3a6cb84865ddb1a30a1bfa","slug":"video-video-bharaica-ma-jatha-ka-atama-magalvara-para-nagara-ma-gaja-satharakada-ka-savara-2026-06-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बहराइच में जेठ के अंतिम मंगलवार पर नगर में गूंजे सुंदरकांड के स्वर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बहराइच में जेठ के अंतिम मंगलवार पर नगर में गूंजे सुंदरकांड के स्वर
जेठ माह के अंतिम मंगलवार पर नगर पंचायत क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। नगर के विभिन्न स्थानों पर सुंदरकांड पाठ, हनुमान जी की आरती तथा भंडारे एवं प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
सेंट्रल बैंक चौराहे पर तुलसी साहू, नारायण जायसवाल एवं सनी के सौजन्य से सुंदरकांड पाठ के उपरांत आरती कर हनुमान जी को भोग लगाया गया तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। साकेत नगर में भी हनुमान भक्तों ने श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड का पाठ किया।
स्टेशन रोड पर गोपाल अग्रवाल, सुजीत, गणेश मदेशिया एवं विजय कुमार गुप्त के सहयोग से हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। वहीं बाल स्वरूप हनुमान मंदिर पर राष्ट्रीय हिन्दू वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शुक्ल के सौजन्य से सुंदरकांड पाठ एवं आरती का आयोजन हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बांटा गया।
कार्यक्रम में गोपाल शुक्ल, बलराम शुक्ल, प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा रमेश सिंह रावत, भीमसेन मिश्र, अजय मिश्र, महंत भगवानदास, दयाशंकर शुक्ल, महंत जानकी दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इसके अलावा संतोषी माता मंदिर पर कन्हैया मित्तल के सौजन्य से श्रद्धालुओं को शर्बत वितरित किया गया। मालगोदाम रोड पर सोनू साहू, किशन गुप्ता और विकास बंसल सहित युवाओं ने संतोषी माता मंदिर स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर आरती की तथा प्रसाद वितरण किया। पूरे नगर में दिनभर भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।