{"_id":"69c3d3784716a3731f020124","slug":"video-video-makhayamatara-yaga-ka-elna-bharatapara-ka-nama-sa-jana-jaega-vana-garama-bharathapara-2026-03-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुख्यमंत्री योगी का एलान : भरतपुर के नाम से जाना जाएगा वन ग्राम भरथापुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुख्यमंत्री योगी का एलान : भरतपुर के नाम से जाना जाएगा वन ग्राम भरथापुर
भारत के आखिरी गांव भरथापुर के विस्थापन को लेकर बन रही नई कालोनी का नाम बुधवार को कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भरतपुर रखने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने 136 परिवारों को आवास व भूमि आवंटन पत्र का चेक वितरण किया। मंच पर 10 महिलाओं को मुख्यमंत्री ने अपने हाथों से भूमि आवंटन पत्र सौंपा। नए भरतपुर को बसाने के लिए 21 करोड़ 55 लाख 55 हजार 951 रुपये जारी किया गया।
मुख्यमंत्री ने 29 अक्तूबर 2025 को हुए नाव हादसे की याद दिलाते हुए कहा कि याद करिए, जब भरथापुर गांव से जुड़ी नाव बाजार से सामान खरीदकर जाते समय सरयू की धारा में विलीन हो गई थी। उस समय जब मैने प्रशासन से बातचीत की तो पता चला कि जहां दुर्घटना हुई है, वहां घड़ियाल व मगरमच्छ रहते हैं। मैं अंदर से कांप गया कि गांव के लेाग कैसे रहते हैं, उनकी पीड़ा महसूस किया और मैं खुद गया। राहत कार्य को आगे बढ़वाया। हादसे में नौ लोगों की मौत हुई थी। सीएम योगी ने कहा कि आज इन परिवारों को हम लोग वहां से लेकर तहसील के ही सेमरहना गांव में विस्थापित कर रहे हैं।
...इसलिए कालोनी का नाम रखा भरतपुर
मुख्यमंत्री ने कहा कि चैत्र नवरात्र में भगवान राम का जन्म हुआ था। भगवान राम का अपने भाई भरत से जितना स्नेह था वही स्नेह रामनवमी के अवसर पर बस रहे भरतपुर और सेमरहना गांव के बीच रहे यही कामना है। इसलिए इस कालोनी का नाम भरतपुर रखा जाए।
विस्थापित मुन्नालाल ने जताया आभार
भरथापुर निवासी मुन्नालाल मौर्य ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि गांव तीन ओर से नदियों से घिरा हुआ है। किसी तरह की सुविधा नहीं है। नाव ही सहारा है। शौचालय, विद्यालय जैसी मूलभूत समस्याओं से लोग जूझ रहे थे। जमीन नदी में कट चुकी है। रोजगार नहीं है। उन्होंने कहा कि 29 अक्तूबर को हुए नाव हादसे के बाद सीएम ने तुरंत संज्ञान लेकर पीड़ा हर ली है। आज सीएम के निर्देश पर समस्या का समाधान हो रहा है। गांव बसाया जा रहा है। हम सब लोग बहुत खुश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।