{"_id":"686136eeda65ed3d9d0aa65c","slug":"video-public-meeting-in-ballia-samajwadi-party-stalwarts-raised-their-voice-shankh-lal-majhi-said-2025-06-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलिया में जनसभा, समाजवादी पार्टी के दिग्गजों ने भरी हुंकार, बोले शंखलाल माझी, मुकदमें वापस नहीं तो होगा संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया में जनसभा, समाजवादी पार्टी के दिग्गजों ने भरी हुंकार, बोले शंखलाल माझी, मुकदमें वापस नहीं तो होगा संघर्ष
हालपुर में 23 जून को हुए हादसे में पांच वर्षीय आयुष साहनी की मौत और विरोध में जाम लगना वाले ग्रमीणों पर दर्ज मुकदमों को लेकर समाजवादी पार्टी सक्रिय हो गई है। शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने हालपुर में जनसभा की। जनसभा के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद शंखलाल माझी, विशिष्ट अतिथि सलेमपुर के सांसद डॉ. रमाशंकर राजभर और सपा प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान शामिल हुए।
सपा का प्रतिनधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। आयुष साहनी के पिता अंजनी साहनी से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और आश्वश्त किया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात कर पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद शंखलाल माझी ने कहा कि जिसका बेटा मरा हो, अगर वह न्याय की मांग करता है, तो उस पर मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। अगर हालपुर के लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो समाजवादी पार्टी आर-पार की लड़ाई लड़ेगी।मछुआ समुदाय से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें। उन्होंने याद दिलाया कि मछुआ समाज के अधिकारों की लड़ाई समाजवादी विचारधारा ने ही लड़ी है और फूलन देवी को जेल से निकलवाकर सांसद बनवाने का कार्य भी मुलायम सिंह यादव ने किया था। उन्होंने कहा कि वेद व्यास जैसे विद्वान भी मछुआ समाज से थे, आज भी उसी समाज में प्रतिभाएं हैं। शिक्षा ही विकास का रास्ता है। सांसद डॉ. रमाशंकर राजभर ने कहा कि कुछ नेता आरक्षण की कोख से जन्म लेकर सिर्फ अपना विकास कर रहे हैं। उन्होंने सीधे नाम लेते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर समाज का सौदा कर अपने परिवार का भविष्य बना रहे हैं। वे ढोंगी हैं, उन्हें समाज की कोई चिंता नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनते ही हर वर्ग को 5 लाख आवास के लिए और 3,000 मासिक पेंशन दी जाएगी। उन्होंने 5 किलो राशन पर मत दौड़ो, यह तुम्हारे पैसे से खरीदा गया है, सरकार इसे अपने बाप की संपत्ति समझ रही है। सपा प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार गरीबों को शिक्षा से दूर कर रही है और प्राथमिक विद्यालयों को बंद करके जगह-जगह शराब की दुकानें खोल रही है। उन्होंने लोगों से मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। संचालन कर रहे पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा, कियह कैसा न्याय है कि किसी का बेटा मारा जाए और जब परिजन अपनी बात रखने जाएं तो उन पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया जाए? हालपुर, कैथौली जैसी घटनाओं में एक खास जनप्रतिनिधि के इशारे पर कार्रवाई हो रही है। प्रशासन का पूरा तंत्र उस प्रतिनिधि के पक्ष में काम कर रहा है और आम जनता को दबाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने साफ कर दिया कि वह पीड़ितों के साथ खड़ी है और अगर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो सड़क से सदन तक संघर्ष होगा। यशपाल सिंह, वेद प्रकाश सिंह, उमेश मिश्रा, सुशील पांडे कान्ह जी, रामा यादव, बिहारी पांडे, श्रीप्रकाश राजभर, सुनील मौर्या, विनय गोंड, मनोहर गोंड, चंदन साहनी, राजाराम साहनी, अनिकेत साहनी, मंटू साहनी, शिव शंकर साहनी, अशोक यादव, शिवनारायण राय थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।