{"_id":"67ea90221247befd42087b12","slug":"video-wheat-crop-standing-in-five-bighas-burnt-to-ashes-in-fire-2025-03-31","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : पांच बीघा में खड़ी गेहूं की फसल आग में जल कर हुई खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : पांच बीघा में खड़ी गेहूं की फसल आग में जल कर हुई खाक
नगरा क्षेत्र के सरया बगडोरा गांव में सोमवार की दोपहर बाद अज्ञात कारणों से लगी आग में छह से अधिक किसानों की करीब पांच बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार, सरया बगडोरा गांव में दोपहर में गांव के लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच अज्ञात कारणों से लगी आग में धनीराम, मिनहाज अंसारी, अशोक सिंह, राम प्रसाद, श्रीकिशुन राजभर, चंद्रमा, धनुषधारी के गेंहू के खेत में आग लग गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने देखा तो शोर मचाना शुरू किया। सूचना पाकर मौके पर 112 और पुलिस पहुंच गई, लेकिन फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचा। गांव के लोगों ने अथक प्रयास से आग को बुझाया, तब तक सभी खेत में खड़ी गेहूं की पांच बीघे की फसल जल कर राख हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।