{"_id":"6a58dff02f540c259a04d997","slug":"video-blramapara-bhajapa-ka-kashhataraya-athhayakashha-ka-jal-ma-haaa-savagata-sagathana-ka-majabta-para-mathana-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का जिले में हुआ स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का जिले में हुआ स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन
नरेंद्र आर्य
Updated Thu, 16 Jul 2026 07:13 PM IST
Link Copied
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी का बृहस्पतिवार को पहली बार जिले में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पौधरोपड़ किया। इसके बाद सेखुइया चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के नेतृत्व में वीर विनय चौराहे पर आयोजित स्वागत समारोह में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद उन्होंने अमर शहीद वीर विनय कायस्थ की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। बिजलीपुर मंदिर के पास सदर विधायक पल्टूराम एवं उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया।
इसके बाद उन्होंने शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की पूजा-अर्चना की। तुलसीपुर में पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदीप सिंह व ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह विक्की ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद भाजपा कार्यालय अटल भवन में बैठक से पहले जिलाध्यक्ष रवि मिश्र के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने माला पहनाकर और गदा भेंटकर उनका स्वागत किया। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला प्रभारी राहुल राज रस्तोगी ने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। जिलाध्यक्ष ने अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. आरती तिवारी, क्षेत्रीय सह संयोजक विनय कुमार मिश्र, ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह, राकेश तिवारी, हेमंत जायसवाल, महिपाल चौधरी, मनोज तिवारी, डीपी सिंह बैस, डॉ. अजय सिंह पिंकू, महेंद्र तिवारी, संजय शुक्ल, वरुण सिंह मोनू व संजय शर्मा सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री एवं विभिन्न मोर्चा व प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।