{"_id":"6a70587ceb81684d8b0dd923","slug":"video-video-blramapara-ma-bjabhashhanae-sharanae-saha-ka-bra-hana-para-samarathaka-na-bta-mathaii-bl-sacacaii-ka-haii-jata-2026-08-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बलरामपुर में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर समर्थकों ने बांटी मिठाई, बोले- सच्चाई की हुई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बलरामपुर में बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर समर्थकों ने बांटी मिठाई, बोले- सच्चाई की हुई जीत
महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में राउज़ एवेन्यू कोर्ट से पूर्व सांसद एवं भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने के बाद सोमवार को चाउरखाता मंदिर परिसर में उनके समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान समर्थकों ने फैसले का स्वागत करते हुए इसे सच्चाई की जीत बताया।
कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि अदालत के फैसले से यह स्पष्ट हो गया है कि सत्य की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका पर सभी को विश्वास रखना चाहिए और अदालत के निर्णय का सम्मान करना चाहिए।
समीर सिद्दीकी ने कहा कि बृजभूषण शरण सिंह हमेशा गरीबों, वंचितों और मजलूमों के हितों के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने कभी किसी के साथ अन्याय नहीं किया। अदालत के फैसले से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
इस दौरान जगदंबा सिंह, चंदन सिंह, रोहित जायसवाल, राधेश्याम यादव, छोटकऊ पासवान, कृष्ण मोहन मिश्रा और जय प्रकाश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि यह फैसला न्याय व्यवस्था में लोगों के विश्वास को और मजबूत करने वाला है।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। इस अवसर पर मयाराम यादव, लक्ष्मण प्रसाद, कैश बाबू मिश्रा, राजकुमार शर्मा, विवेक सिंह सहित बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।