{"_id":"689b4422d321255fe205a079","slug":"video-video-taraga-yatara-ma-thakha-thasha-ka-aana-bna-oura-shana-ka-jhalka-2025-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तिरंगा यात्रा में दिखी देश की आन, बान और शान की झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तिरंगा यात्रा में दिखी देश की आन, बान और शान की झलक
हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को जिले भर में तिरंगा यात्रा की धूम रही। नगर में निकली तिरंगा यात्रा में देश की आन, बान और शान की झलक देखने को मिली। भारतीय जनता पार्टी के आवाहन पर निकली तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा नगर के चंद्रशेखर आजाद पार्क से रवाना हुई। वंदे मातरम व भारत माता की जय से पूरा शहर गूंज उठा। देश भक्ति गीत पर थिरकते हुए भाजपा के कार्यकर्ता देश की आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों का जयकारा लगा रहे थे।
तिरंगा यात्रा वीर विनय चौराहा पहुंची तो नगर पालिका अध्यक्ष सहित सभी लोगों ने अमर शहीद वीर विनय कायस्था के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। यात्रा में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि डीपी सिंह बैस, शुभेंद्र गौरव मिश्र, डॉ. अजय सिंह पिंकू, वरुण सिंह मोनू, राघवेंद्र प्रताप सिंह शिवाजी, सौरभ रतन पांडेय, रमेश पहवा, अनन्य गौरव मिश्र, डॉ. राकेश चंद्र, रवींद्र गुप्ता कमलापुरी व झूमा सिंह सहित तमाम भाजपाई मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।