{"_id":"693d4c29ef971158f8076f62","slug":"video-brabka-ma-famal-karata-ma-36-thapataya-ma-haaa-samajhata-mal-pahanakara-tha-gaii-shabhakamanae-2025-12-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी में फैमिली कोर्ट में 36 दंपतियों में हुआ समझौता, माला पहनाकर दी गई शुभकामनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी में फैमिली कोर्ट में 36 दंपतियों में हुआ समझौता, माला पहनाकर दी गई शुभकामनाएं
बाराबंकी में शनिवार को फैमिली कोर्ट में आपसी विवादों में उलझे 36 दंपतियों के बीच सफल समझौता कराया गया। समझौते के बाद सभी दंपति अपने घर खुशी-खुशी लौटे। इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायमूर्ति मनीष कुमार एवं जिला जज प्रतिमा श्रीवास्तव ने 19 दंपतियों को माला पहनाकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि परिवार समाज की मूल इकाई है और आपसी बात से हर समस्या का समाधान संभव है। न्यायमूर्ति ने फैमिली कोर्ट की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयासों से न केवल परिवार टूटने से बचते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी जाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।