{"_id":"67616131f7036aba2a0ffa3b","slug":"video-bral-ma-lva-maraja-ka-btha-lta-parama-yagal-ta-bhaugdha-gae-thana-pakashha-ka-lga-11-ghayal","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बरेली में लव मैरिज के बाद लौटा प्रेमी युगल तो भिड़ गए दोनों पक्ष के लोग, 11 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बरेली में लव मैरिज के बाद लौटा प्रेमी युगल तो भिड़ गए दोनों पक्ष के लोग, 11 घायल
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र के पीरबहोडा में मंगलवार सुबह दो गुटों में जमकर मारपीट और हवाई फायरिंग हुई। दरअसल एक पक्ष का युवक डेढ़ महीने पहले दूसरे पक्ष की युवती को लेकर चला गया था। युवती के घरवालों ने बेटी को नाबालिग दिखाकर रिपोर्ट करवा दी। प्रेमी युगल ने खुद को बालिग बताकर प्रेम विवाह कर लिया था और कागजात भेजे तो मुकदमा खत्म कर दिया गया। अब युवक अपनी पत्नी को लेकर सोमवार रात में घर आ गया। सुबह आठ बजे लड़की के परिजनों को पता लगा तो उन्होंने लड़का पक्ष पर हमला कर दिया। ईदगाह के पास फायरिंग भी हुई। दोनों पक्ष से 11 लोग घायल हैं। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से पथराव किया गया। 11 लोग घायल हुए हैं। एक युवक के छर्रे लगे हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।