{"_id":"6a632c3e5372fc02ac0f7d44","slug":"video-28-traffic-points-and-three-check-posts-set-up-in-bhadohi-for-the-kanwar-yatra-2026-07-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में कांवड़ यात्रा को लेकर बने 28 ट्रैफिक पॉइंट, तीन चेक पोस्ट;video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में कांवड़ यात्रा को लेकर बने 28 ट्रैफिक पॉइंट, तीन चेक पोस्ट;video
आगामी सावन माह में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित बनाने को लेकर भदोही पुलिस और प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ऊंज से लेकर बाबूसराय तक 42 किमी परिक्षेत्र में कुल 28 ट्रैफिक प्वाइंअ और तीन चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जिससे प्रयागराज और वाराणसी जाने वाले कांवड़ियों को कोई दिक्कत न हो। सावन में एक महीने तक कांवड़ियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग की उत्तरी लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित की गई है, जबकि सामान्य वाहनों का संचालन दूसरी लेन से होगा। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए 28 प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट चिन्हित किए गए हैं। तीन चेक पोस्ट स्थापित किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ने वाले प्रमुख कटों और सर्विस लेन पर बूम बैरियर लगाए जा रहे हैं। बड़े कटों को बंद करने के संबंध में एनएचएआई से समन्वय स्थापित किया गया है, जिस पर कार्य शुरू हो चुका है। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी की तैनाती की गई है, जिसके लिए ड्यूटी प्लान तैयार कर लिया गया है। पूरे कांवड़ मार्ग की 24 घंटे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जाएगी। सोशल मीडिया सेल को भी सक्रिय किया गया है, जो भ्रामक सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई करेगी। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए शुक्रवार, शनिवार और रविवार को विशेष सतर्कता बरती जाएगी। यूपी-112 की लगभग 15 पीआरवी पूरे कांवड़ मार्ग पर लगातार गश्त करेंगी। अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों की ड्यूटी सेक्टरवार निर्धारित की गई है। पूरे जनपद को चार सुपर जोन और विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर प्रमुख मंदिरों, कांवड़ शिविरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।