{"_id":"673754c68b9e1d593902da69","slug":"video-birsa-mundas-birth-anniversary-was-celebrated-in-bhadohi-and-he-was-remembered","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : भदोही में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती, किया गया स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : भदोही में मनाई गई बिरसा मुंडा की जयंती, किया गया स्मरण
भदोही जिले में अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती जनजाति गौरव दिवस के रूप में मनाई गई। समाज और देश हित के लिए उनके काम पर प्रकाश डाला गया। भारतीय जनता पार्टी के एससीएसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार गोंड की अध्यक्षता में औराई के अमवामाफी और लक्षमणिया में जयंती मनाई गई। जिसमें उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस मौके पर डीपीआरओ संजय कुमार मिश्र, सुनील कुमार गोंड, राकेश कुमार, विनोद, जयशंकर आदि रहे। अपना दल (एस) कार्यकर्ताओं ने किशुनपुर टेकारी में जयंती मनाई। जिलाध्यक्ष हरिलाल पाल ने कहा कि आज का दिन सबके लिए ऐतिहासिक है। कहा कि उन्होंने ही अंग्रेजो के खिलाफ लोहा लिया था। इससे पूर्व जुटे लोगों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पहले माल्यार्पण किया। इसके बाद उनके द्वारा किए गए कार्यों का स्मरण किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।