केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कार्पेट एक्सपो की शुरूआत करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान इन्होंने पहले स्थल का भ्रमण किया फिर संबोधन दिया। कहा 2030 तक टेक्सटाइल उद्योग को 350 बिलियन डालर की इंडस्ट्री बनाना है। इस लक्ष्य को पाने में कारपेट उद्योग की भूमिका अहम होगी। कहा भदोही में स्पिनिंग मिल की स्थापना होगी। कहा भदोही सबसे बड़ा श्रम शक्ति वाला जिला है इसका सही दिशा में प्रयोग होना चाहिए। दरी और कारपेट चचेरे भाई हैं लोगों को रोजगार देने वाले इस उद्योग के विकास पर हर स्तर पर रहेगा सहयोग कालीन भदोही की विरासत, तुर्की उर्की हमारे सामने कुछ नहीं, हमें इसमें टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर अपनी विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा। कहा आप डिजाइन में नया पैटर्न लाकर अपनी विरासत को बढ़ाएं। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने मंच से विपक्ष पर भी हमला बोला और कहा कि यूपी के एक नेता ऐसे हैं जो हर काम को अपना बताने का करते हैं। कहा आपने अपनी सरकार में केवल अपने पिता से लोगों की हत्या कराना सीखा है, राहुल गांधी ने इटली से फारेन एक्सचेंज का पैसा थोड़ा न ही जमा किया है। कहा भदोही में मजदूरों के लिए ई एस आई हॉस्पिटल बनेगा इसके लिए डीएम को जमीन तलाशने का निर्देश दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।