{"_id":"67ee7583395d6e74b30c47e8","slug":"video-in-bijnor-the-accountant-pradhans-husband-fought-the-pradhans-started-an-indefinite-strike-2025-04-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजनाैर में लेखपाल-प्रधान पति मारपीट प्रकरण,प्रधानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजनाैर में लेखपाल-प्रधान पति मारपीट प्रकरण,प्रधानों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
डिंपल सिरोही
Updated Thu, 03 Apr 2025 05:18 PM IST
नजीबाबाद में गांव सबलपुर बीतरा के प्रधान पति के खिलाफ लेखपाल शीशराम द्वारा मारपीट करने की गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने के मामले ने तूल पकड़ लिया। ग्राम प्रधान संघ ने कार्रवाई के विरोध में एसडीएम कार्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया।
प्रधान संघ के अध्यक्ष प्रशांत चौधरी, राहुल हुड्डा, सुखबीर सिंह, सतविंदर सिंह पोप मो. शादाब ,प्रधान पति हिमांशु चौधरी,धीर सिंह , मो हारुन के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रधानों ने तहसील पहुंचकर अनिश्चित का दिन धरना प्रदर्शन शुरू किया।
प्रदर्शनकारी ग्राम प्रधानों ने लेखपाल संघ पर ग्राम पंचायत सबलपुर बीतरा के प्रधान पति अब्दुल हक और उसके भतीजे पर गंभीर धाराओं में लेखपाल द्वारा झूठा मामला दर्ज करने का विरोध किया।
प्रधानों ने रिपोर्ट वापस लेने तक अनिश्चितकालीन थाना जारी रखने की चेतावनी दी।
एसडीएम विजय शंकर ने प्रधानों और लेखपाल संघ के प्रतिनिधि मंडल से अलग-अलग वार्ता की। लेखपाल संघ ने प्रधान पति और उसके भतीजे पर सरकारी काम में बाधा डालने और लेखपाल को बुरी तरह पीटने का आरोप लगाते हुए प्रशासन पर समझौते का दबाव न बनाने की बात कही।
एसडीएम विजय शंकर और सीओ नितेश प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामले का निस्तार कराने में प्रयासरत हैं।
एजाज
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।