Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Bijnor News
›
VIDEO : massive fire broke out in the Panchayat house in Bijnor's Noorpur due to a short circuit, two cars burnt
{"_id":"678baf47b818f1f2130e59eb","slug":"video-massive-fire-broke-out-in-the-panchayat-house-in-bijnors-noorpur-due-to-a-short-circuit-two-cars-burnt","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : बिजनाैर के नूरपुर में शार्ट सर्किट होने से पंचायत घर में लगी भीषण आग, दो कार जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : बिजनाैर के नूरपुर में शार्ट सर्किट होने से पंचायत घर में लगी भीषण आग, दो कार जलकर राख
डिंपल सिरोही
Updated Sat, 18 Jan 2025 07:10 PM IST
नूरपुर में पंचायत घर पर खड़ी एक कार में शार्ट सर्किट होने से कार धू-धूकर जल उठी, हादसा इतना बड़ा था कि वहां खड़ी एक कार व बाइक भी आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची दमकल कर्मियों की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन जब तक तीनों वाहन जलकर राख हो गए थे।
बता दें कि क्षेत्र के गांव फतेहाबाद स्थित पंचायत घर पर उस समय अफरातफरी मच गई जब गांव निवासी आशीष की एक्सयूबी 500 कार में अचानक शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से पास में ही खड़ी स्थाननीय निवासी पुनीत की जैन कार ने आग पकड़ ली, जिसके बाद पंचायत सहायक विजय नंगला निवासी विवेक की बाइक में आग लग गई, देखते ही देखते तीनों वाहन राख हो गए। बताया गया है कि कुछ देर पहले ही आशीष ने कार लाकर पंचायत घर पर खड़ी की थी कुछ देर बाद ही गाड़ी में अचानक आग लग गई। उस समय वहां एक अन्य कार व पंचायत घर मे काम कर रहे पंचायत सहायक विवेक की बाइक भी खड़ी थी। दोनों वाहन आग की चपेट में आ गए मौके पर आग लगते ही अफरातफरी मच गई किसी प्रकार पंचायत सहायक ने अपनी जान बचाते हुए उपकरणों व आवश्यक दस्तावेज को भी सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कोई बड़ी जन हानि होने से बच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।