{"_id":"6783bf297726b683990e2903","slug":"video-swami-vivekananda-jayanti-celebrated-as-youth-day-huge-rally-taken-out","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, निकाली विशाल रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती, निकाली विशाल रैली
डिंपल सिरोही
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:40 PM IST
बिजनौर में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर में रैली निकाली गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों में भी स्वयं सेवकों ने स्वामी विवेकानंद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल बिजनौर की ओर से रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ सीओ सिटी संग्राम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में स्वामी विवेकानंद का चरित्र एवं व्यक्तित्व दिखाती आकर्षक झांकियां शामिल थीं। विद्यालय के स्केटर, ताइक्वांडो स्कूल बैंड, हाथों में तिरंगा एवं स्वामी विवेकानंद के विचारों के कार्ड लिए हुए बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। रैली में विद्यालय की प्रधानाचार्या डाॅ. सीमा विश्वास, कोऑर्डिनेटर रितु शर्मा, अंजलि बिश्नोई व शिवांग वशिष्ठ, रेनू भगत आदि शामिल रहे। उधर, राजा ज्वाला प्रसाद आर्य इंटर कालेज बिजनौर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवां दिन युवा दिवस एवं साइबर क्राइम उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि दंत रोग विशेषज्ञ डाॅ. संगीता यादव ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, सिद्धांतों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद आध्यात्मिक गुरु होने के साथ थी कुशल वक्ता थे। वे विज्ञान, कला, धर्म, दर्शन और साहित्य के मर्मज्ञ थे। प्रधानाचार्य कैप्टन बिशनलाल ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने संपूर्ण जीवन समाज को जागरूक करने में समर्पित कर दिया। इस अवसर पर नाहिद, बालकृष्ण, नरेश, पवन कुमार, संदेश, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार यादव एवं चंद्रहास सिंह ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।