{"_id":"69a8027014a9a38db0062a9b","slug":"holi-celebrations-galore-in-badaun-with-splashes-of-colors-continuing-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: बदायूं में छाया होली का उल्लास, दोपहर तक होती रही रंगों की बौछार; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: बदायूं में छाया होली का उल्लास, दोपहर तक होती रही रंगों की बौछार; देखें वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Wed, 04 Mar 2026 03:29 PM IST
Link Copied
बदायूं जिले में होली का त्योहार परंपरागत तरीके से धूमधाम से मनाया गया। रंगों से सराबोर लोगों ने गले मिलकर एकदूसरे को शुभकामनाएं दीं। जिले में करीब 22 सौ स्थानों पर होलिका दहन हुआ। बुधवार को तड़के शुरू हुआ होली खेलने का सिलसिला दोपहर तक चलता रहा। हुरियारों की टोलियां और जुलूस गली-मोहल्लों में से गुजरे। उन पर लोगों ने छतों से जमकर रंग बिखेरा। जगह-जगह बज रहे डीजे पर लोगों ने जमकर डांस किया। होली के गीतों की गूंज शाम तक सुनाई देती रही।
मंगलवार रात से ही शहरभर में जगह-जगह पर लोगों ने डीजे लगवा रखे थे। जहां पर वे होली के गीतों पर जमकर झूम रहे थे। बुधवार को तड़के लोगों ने होली पूजन किया और फिर घरों से रंग खेलने को निकल पड़े। सुबह से शुरू हुआ रंग का सिलसिला दोपहर बाद तक जारी रहा। रंग खत्म होने के बाद देहात क्षेत्रों में देर शाम तक चौपाइयों की धूम रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।