{"_id":"6971cabab3521b39150a1883","slug":"video-bjp-government-is-committed-to-carrying-forward-legacy-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विरासत को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित, VIDEO
शहीदों व उनके परिजनों को उनका हक सम्मान दिलाने में पूर्ववर्ती सरकारें फिसड्डी रही। जबसे भाजपा की सरकारें केंद्र व प्रदेश में आयी है तब से सैनिकों को उनके अधिकार व सम्मान की रक्षा मजबूत हुयी है। उक्त बातें नदेसर मारूफपुर में अमर बलिदानी शहीद चन्दन राय के आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में मुख्य अतिथि पद से स्वंत्रत निदेशक भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड रक्षा मंत्रालय भारत सरकार व विधान परिषद के पूर्व सदस्य शिवनाथ यादव ने कही। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति और विरासत को संजोने सँभालने और संरक्षित करने के लिए भाजपा नीत सरकारें प्रतिबद्ध है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने कहा कि आयोजकों द्वारा इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करना प्रशंसनीय है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विद्यालयी बच्चों व लोकगीत कलाकारों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके देश के अमर बलिदानियों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किया। कार्यक्रम आयोजक त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की तरफ से आये हुए सभी अतिथियों, समाज सेवियों, शहीद सैनिकों के परिजनों, पूर्व व वर्तमान सैनिकों, मेधावी छात्र छात्राओं, पत्र प्रतिनिधियों को अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया साथ ही 500 जरुरत मंद लोगों को कम्बल बितरित किया गया। इस दौरान मुख्य रुप से विधायक सुशील सिंह, विजय यादव, डॉ संजय त्रिपाठी, घनश्याम पाठक, अजय सिंह रघुबंशी, प्रमुख अजय सिंह, सत्यप्रकाश राय, दुर्गेश पाण्डेय, डॉ शिव प्रकाश सिंह, इंद्रसेन तिवारी,सतेंद्र सिंह बब्बू, शिवम मिश्रा, विजय जायसवाल, मोहित राय, लेखपाल चन्दन यादव, रामदयाल यादव, चौकी प्रभारी अमित सिंह, अतुल सिंह, आशुतोष सिंह, प्रधान शिवकुमार यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता पूर्व मेजर अशोक सिंह, संचालन रामदरस यादव व धन्यवाद ज्ञापन अंबरीश सिंह भोला व मोहित राय ने किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।