भारतीय जनता पार्टी स्थानीय मंडल इकाई की ओर से निर्भयदास स्थित एक निजी लॉन परिसर में आयोजित होली मिलन में नेताओं ने खूब अबीर गुलाल उड़ाए। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में आए चकिया के भाजपा विधायक कैलाश खरवार आचार्य ने कहा कि रंगों की होली जीवन में खुशहाली उत्साह का प्रतीक है। इसके पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप गुप्ता के नेतृत्व में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक शिव तपस्या पासवान, राजेश बहेलिया, जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह, मंडल प्रभारी राकेश मिश्रा का अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। इसके बाद बूथ लेवल अध्यक्षों सहित तमाम कार्यकर्ताओं को गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई दी। इसके पूर्व पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्य की शुरूआत की गई। इस मौके पर विधायक कैलाश आचार्य ने कहा कि हम सभी को इस पर्व को मिलजुल कर मनाना चाहिए। हम सभी को सनातनी परंपरा के अनुसार आगे बढ़ाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एक दूसरे का सम्मान करते हुए सरकार के व्यवस्थाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करें। इस मौके पर सरजू सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक द्विवेदी, राम मूरत कुशवाहा, राजकुमार गुप्ता, भगवान दास मौर्य, सभासद मीना विश्वकर्मा, ज्योति गुप्ता, उमेश चौहान, बदल सोनकर, रवि गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।