{"_id":"6971cabd344fc627ec066b38","slug":"video-composite-school-in-madai-opens-late-and-closes-early-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"देर से खुलता और समय से पहले बंद हो जाता है कंपोजिट विद्यालय मड़ई, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर से खुलता और समय से पहले बंद हो जाता है कंपोजिट विद्यालय मड़ई, VIDEO
विकास खंड क्षेत्र के त्रिभुवनपुर ग्राम सभा अंतर्गत स्थित कंपोजिट विद्यालय मड़ई इन दिनों अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में है। आरोप है कि विद्यालय निर्धारित समय से काफी देर से खुलता है और समय से पहले ही बंद कर दिया जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार को लगभग ढाई बजे ही विद्यालय बंद पाया गया। उस समय विद्यालय परिसर में न तो कोई शिक्षक मौजूद था और न ही कोई छात्र। बताया जाता है कि यह स्थिति कोई पहली बार नहीं है, बल्कि विद्यालय प्रतिदिन देर से खुलता है और समय से पहले बंद कर दिया जाता है।
यह विद्यालय बस्ती के समीप बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित किया गया था, लेकिन शिक्षकों के कथित मनमाने रवैये के चलते विद्यालय का उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों और अभिभावकों में इसको लेकर गहरा रोष व्याप्त है।
मामले में खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और पूरे प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।