{"_id":"69bacdd6990eb2e5220eeba1","slug":"video-doctors-shower-each-other-with-colored-powders-at-holi-gathering-2026-03-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"होली मिलन समारोह में चिकित्सकों ने उड़ाए अबीर गुलाल, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलन समारोह में चिकित्सकों ने उड़ाए अबीर गुलाल, VIDEO
नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) की ओर से नगर के एक होटल में आयोजित होली मिलन समारोह में चिकित्सकों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाए। फाग गीतों के बीच एक- दूसरे को गले लगाया और एकता का संदेश दिया।
समारोह का उद्घाटन भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक राय, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि डॉ. एसके राय, डॉ. अनिल यादव, विनीता अग्रहरि, डॉ. केएन पांडेय ने भी होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक गीतों की भी सुंदर प्रस्तुति हुई। इस पर उपस्थित लोग उत्साह के साथ झूमते नजर आए। इस दौरान नीमा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. ओपी सिंह ने कहा कि होली का त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। इस मौके पर डॉ. एसबी सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, डॉ. मनोज सिंह, डॉ. एके सिंह, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. सीबी सिंह, डॉ. संदीप तिवारी, डॉ. तनु सिंह, डॉ. श्वेता पांडेय, डॉ. अरुण स्वामी, डॉ. विनय वर्मा, डॉ. पल्लव प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।